हाईडील मैदान मेले का निरीक्षण, 1098 टीम ने संभाली बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी
हाईडील मैदान मेले का निरीक्षण, 1098 टीम ने संभाली बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी
10:31 AM, Jun 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

राबर्ट्सगंज सोनभद्र आज गुरूवार को एएचटी व श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने की जांच, बाल श्रम व मानव तस्करी रोकने को चलाया अभियाननगर के हाईडील मैदान में आयोजित मेले में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाल श्रम व मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर बुधवार देर शाम चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) इकाई एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया।अभियान के दौरान टीम ने मेले में लगे झूलों, फूड स्टॉल, दुकानों और अस्थायी ढाबों की जांच की। संचालकों को बाल श्रम निषेध कानूनों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह, काउंसलर अमन सोनकर, एएचटी प्रभारी राम दरस, एएचटी टीम के धनंजय सिंह और श्रम निरीक्षक मनोज शर्मा शामिल रहे।टीम ने मेले में मौजूद लोगों और व्यापारियों को मानव तस्करी, बाल शोषण एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही किसी भी संकटग्रस्त, लावारिस या शोषण का शिकार बच्चे की सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर देने की अपील की गई।परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर यदि कोई बच्चा परेशानी में दिखाई दे तो तुरंत 1098 पर सूचना दें, जिससे उसे समय पर मदद मिल सके।एएचटी प्रभारी राम दरस ने बताया कि मानव तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है। उन्होंने दुकानदारों और आयोजकों से बिना सत्यापन किसी व्यक्ति को काम पर नहीं रखने की अपील की।श्रम निरीक्षक मनोज शर्मा ने कहा कि बाल श्रम कराना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान किसी भी स्थान पर नाबालिग बच्चों के श्रम में संलिप्त होने का मामला सामने नहीं आया। टीम ने संतोष जताते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
यह भी पढ़ें






