होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वागीश कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वसूली कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

5:47 PM, Aug 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वागीश कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वसूली कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य से पीछे रहने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने तहसीलवार राजस्व वसूली की प्रगति की जानकारी लेते हुए बकायेदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरसी का नियमित मिलान कराने, सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का समाधान मौके पर जाकर कराया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।अपर जिलाधिकारी ने जनसुनवाई एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप किया जाए।मिलावटखोरी के खिलाफ चलेगा अभियानखाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान चलाने तथा निर्धारित मानकों एवं शासनादेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में उप जिलाधिकारी घोरावल श्री विशाल कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक राबर्ट्सगंज सुश्री आकांक्षा गौतम, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions