होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 1.42 क्विंटल गांजा बरामद

सोनभद्र में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 1.42 क्विंटल गांजा बरामद

4:50 PM, Jun 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 1.42 क्विंटल गांजा बरामद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दो तस्कर गिरफ्तार, दो कारें, फर्जी नंबर प्लेट समेत करीब एक करोड़ रुपये की बरामदगी

सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, दो कारें, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 जून 2026 को थाना चोपन पुलिस क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहनों में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर चोपन की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना चोपन पुलिस, डाला चौकी पुलिस और एसओजी टीम ने चोपन बैरियर पर घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी।चेकिंग के दौरान शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर दो संदिग्ध कारें आती दिखाई दीं।

विज्ञापन

पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर सलखन क्षेत्र स्थित गांधी आश्रम के सामने दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी लेने पर कारों में रखी पांच प्लास्टिक की बोरियों से कुल 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद अमीन खान निवासी बरगदी मगठ, थाना बख्शी का तालाब, जनपद लखनऊ तथा अनुज कुमार मौर्य पुत्र रामसरोहन मौर्य निवासी टिकरा, थाना गुरुबक्शगंज, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरोह का एक अन्य सदस्य ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य उर्फ अंकुश निवासी रायबरेली फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आपूर्ति करते थे। तस्करी के लिए किराये पर लिए गए वाहनों का उपयोग किया जाता था।

बरामदगी के आधार पर थाना चोपन में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी एसओजी नागेश कुमार सिंह सहित थाना चोपन और एसओजी टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions