होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हथवानी मोड़ पर तीन वाहनों की भिड़ंत से घंटों जाम, रातभर राहत कार्य में जुटी रही हाथीनाला पुलिस

हथवानी मोड़ पर तीन वाहनों की भिड़ंत से घंटों जाम, रातभर राहत कार्य में जुटी रही हाथीनाला पुलिस

7:50 PM, Jun 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

हथवानी मोड़ पर तीन वाहनों की भिड़ंत से घंटों जाम, रातभर राहत कार्य में जुटी रही हाथीनाला पुलिस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


हाथीनाला (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग स्थित हथवानी मोड़ पर शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों के कारण घंटों तक यातायात बाधित रहा। एक के बाद एक हुई दुर्घटनाओं में टैंकर, ट्रेलर और हाइवा आपस में क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने पूरी रात राहत एवं यातायात व्यवस्था संभालते हुए मार्ग को सुचारु कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह रेणुकूट की ओर जा रहे कोयला लदे ट्रेलर ने सामने से आ रहे डीजल लोड टैंकर को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर हाथीनाला पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया।हालांकि कुछ ही देर बाद उसी स्थान पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर में हाथीनाला की ओर से आ रहे एक हाइवा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हाइवा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रेलर चालक सुरक्षित बच गया।दूसरे हादसे के बाद वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उदयभान राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया। कुछ वाहनों को हथवानी गांव के रास्ते डायवर्ट किया गया, जबकि अन्य वाहनों को रेणुकूट-मुर्धवा मोड़, रनटोला और दुद्धी मार्ग होते हुए हाथीनाला की ओर भेजा गया।थाना प्रभारी उदयभान राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरी रात कड़ी मशक्कत की। क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर, ट्रेलर और हाइवा को अलग-अलग कर सड़क से हटाया गया। लंबे प्रयास के बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।स्थानीय लोगों का कहना है कि हथवानी मोड़ पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चेतावनी संकेतक और गति नियंत्रण के उपाय किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions