होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा

चुर्क। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता अभियान के अंतर्गत बुधवार को चुर्क में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ चुर्क के वार्ड नंबर 1 स्थित दुर्गा पंडाल से हुआ।

8:01 PM, Aug 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



चुर्क। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता अभियान के अंतर्गत बुधवार को चुर्क में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ चुर्क के वार्ड नंबर 1 स्थित दुर्गा पंडाल से हुआ।कलश यात्रा चुर्क के विभिन्न मार्गों से होते हुए चुर्क मंडल के विभिन्न गांवों से गुजरी। यात्रा में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा का समापन चतरा में हुआ।आयोजकों ने बताया कि समरसता अभियान का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और समरसता की भावना को मजबूत करना है। संत रविदास जी के विचारों एवं उनके सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक दीपचंद महतो के द्वारा किया गया वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे ने किया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष महेंद्र पांडे, जयराम वर्मा, सूरज चंद्रवंशी, उपस्थित रहे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions