कनहर-ठेमा नदी उफान पर, संगम तट का श्मशान घाट जलमग्न
दुद्धी (सोनभद्र)। पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब दुद्धी क्षेत्र की नदियों पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बारिश के चलते कनहर और ठेमा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है
9:34 PM, Aug 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब दुद्धी क्षेत्र की नदियों पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बारिश के चलते कनहर और ठेमा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।कनहर और ठेमा नदी के संगम तट पर स्थित श्मशान घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पानी का स्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्मशान घाट में पानी भर जाने से दाह संस्कार के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत पड़ रही है।वहीं, लऊवा नदी भी पूरी तरह जलमग्न बताई जा रही है। क्षेत्र की कई नदियों का जलस्तर एक साथ बढ़ने से तटीय गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर में और वृद्धि होने पर निचले क्षेत्रों में पानी भरने की आशंका जताई जा रही है।बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। वहीं प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
यह भी पढ़ें






