होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खरीफ अभियान-2026: सोनभद्र की सहकारी समितियों को 2172 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

खरीफ अभियान-2026: सोनभद्र की सहकारी समितियों को 2172 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

8:26 PM, Jul 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

खरीफ अभियान-2026: सोनभद्र की सहकारी समितियों को 2172 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 15 जुलाई। खरीफ अभियान-2026 के दौरान किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन एवं जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के आधार पर जनपद की सहकारी समितियों एवं इफको केंद्रों को कुल 2172 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित किया गया है। इसमें 1017 मीट्रिक टन यूरिया और 1155 मीट्रिक टन डीएपी शामिल है।जिला प्रशासन के अनुसार, 70 सहकारी समितियों को 1017 मीट्रिक टन यूरिया तथा 73 सहकारी समितियों एवं इफको के 12 केंद्रों को 1155 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराया गया है। स्वीकृत आवंटन के अनुरूप पीसीएफ द्वारा संबंधित समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों तक उर्वरक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति या अधिकृत उर्वरक बिक्री केंद्र से उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी लेकर निर्धारित सरकारी दर पर ही खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों को समयबद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई और उत्पादन प्रभावित न हो।साथ ही जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उर्वरकों की कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली, उर्वरकों की जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना मिले तो तत्काल सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9198788248 एवं 9451637073, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय 9452165778 अथवा अपर जिला कृषि अधिकारी 8881173660 पर शिकायत दर्ज कराएं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्रत्येक शिकायत की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions