अपहृत मनोज कुमार पाण्डेय सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार; कार व चार मोबाइल बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
8:34 PM, Aug 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 708/2026, धारा 3(5), 115(2), 333, 140(1) बीएनएस से संबंधित मामले में अपहृत मनोज कुमार पाण्डेय को सकुशल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट मारुति कार संख्या UP32KM1916 तथा चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त कार से संबंधित मोबाइल नंबर की तकनीकी जानकारी जुटाई गई। मोबाइल की लोकेशन देवरिया जनपद के थाना तरकुलवा क्षेत्र में मिलने के बाद रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने तरकुलवा पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की।थाना तरकुलवा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और अपहृत व्यक्ति को चौकी पथरदेवा पर रोके जाने की सूचना दी। इसके बाद रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम तत्काल देवरिया रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पूछताछ के बाद मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र धीरेन्द्र बहादुर पाण्डेय, निवासी रायपुर, थाना रायपुर, सोनभद्र को सकुशल बरामद कर लिया।दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मौके से जितेन्द्र यादव पुत्र राजकिशोर यादव (28 वर्ष), निवासी अनिरुद्धमा खनवा टोला, थाना कसया, कुशीनगर तथा शिवआसरे उर्फ मुन्ना यादव पुत्र रामायण यादव (48 वर्ष), निवासी कनकपुरा, थाना तरकुलवा, देवरिया को गिरफ्तार किया।नौकरी लगवाने के नाम पर रकम लेने का आरोपपूछताछ में आरोपी शिवआसरे उर्फ मुन्ना यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात मनोज कुमार पाण्डेय से वर्ष 2024 में पटना में हुई थी। उसके अनुसार, मनोज ने उसकी पुत्री की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर धनराशि ली थी। नौकरी न लगने और रकम वापस न मिलने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने दामाद जितेन्द्र यादव और अन्य साथियों के साथ मनोज कुमार पाण्डेय से रकम मांगने आया था। रकम वापस न करने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मनोज को स्विफ्ट कार में बैठाकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान तरकुलवा पुलिस ने वाहन को रोक लिया।तीन अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आईपूछताछ के आधार पर पुलिस ने बृजेश यादव निवासी महासून, थाना तुर्कपट्टी, कुशीनगर; सिपाही यादव निवासी बत्तर डेरा, थाना कसया, कुशीनगर; तथा संगम गौड़ निवासी मंगलपुर, थाना कसया, कुशीनगर की भूमिका सामने आने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, इनकी भूमिका से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।ये हुई बरामदगीअपहृत मनोज कुमार पाण्डेय की सकुशल बरामदगीस्विफ्ट मारुति कार संख्या UP32KM1916चार मोबाइल फोनपुलिस ने बताया कि कार्रवाई में तकनीकी सूचना का विश्लेषण, अंतरजनपदीय पुलिस समन्वय और त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण रही। अधिकारियों के अनुसार, अपराध में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






