सागर फाउंडेशन की ओर से वृद्धि एवं पोषण माह का शुभारंभ
चुर्क सोनभद्र। बुधवार को ग्राम पंचायत पड़री खुर्द में ग्राम प्रधान हीरामणि की अध्यक्षता में सागर फाउंडेशन द्वारा वृद्धि एवं पोषण माह का शुभारंभ किया गया
6:01 PM, Sep 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क सोनभद्र। बुधवार को ग्राम पंचायत पड़री खुर्द में ग्राम प्रधान हीरामणि की अध्यक्षता में सागर फाउंडेशन द्वारा वृद्धि एवं पोषण माह का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के दौरान सागर फाउंडेशन की टीम ने ग्रामीणों को पोषण माह के उद्देश्य और संतुलित आहार, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के दोबारे में जानकारी दी। टीम ने लोगों को बच्चों, महिलाओं एवं परिवार के अन्य सदस्यों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार अपनाने के लिए जागरूक किया।इस अवसर पर ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त की। सागर फाउंडेशन की टीम ने लोगों से पोषण को लेकर जागरूक रहने और अपने आसपास भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।
यह भी पढ़ें






