होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जीजीआईसी में विधिक साक्षरता शिविर, छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), रॉबर्ट्सगंज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 छात्राओं ने भाग लिया।

7:36 PM, Sep 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जीजीआईसी में विधिक साक्षरता शिविर, छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), रॉबर्ट्सगंज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 छात्राओं ने भाग लिया।उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों, सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ विचार और स्वस्थ जीवनशैली भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। छात्राओं से घर, विद्यालय और समाज को स्वच्छ एवं जागरूक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच की दी जानकारीविधिक जागरूकता सत्र में छात्राओं को पॉक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम), गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, महिला अधिकार और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में चुप न रहें और उचित माध्यम से इसकी शिकायत करें।शिविर में नालसा की विभिन्न योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभाविशेष अभियान के दौरान छात्राओं के लिए स्वच्छता, गांधीवादी दर्शन एवं बाल अधिकारों पर आधारित चित्रकला, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सचिव द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षिकाएं, पराविधिक स्वयंसेवक (PLVs), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण सहित करीब 150 छात्राएं मौजूद रहीं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions