होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

वायरल वीडियो:किसी और के नाम लाइसेंस, फायरिंग करता दिखा दूसरा व्यक्ति! पुलिस से जांच की मांग

सोनभद्र। दीपावली का त्योहार जहां खुशियों और रोशनी का प्रतीक है, वहीं कुछ लोगों के लिए कानून और सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखने का जरिया बनता नजर आ रहा है।

4:15 PM, Nov 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

वायरल वीडियो:किसी और के नाम लाइसेंस, फायरिंग करता दिखा दूसरा व्यक्ति! पुलिस से जांच की मांग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। दीपावली का त्योहार जहां खुशियों और रोशनी का प्रतीक है, वहीं कुछ लोगों के लिए कानून और सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखने का जरिया बनता नजर आ रहा है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चौकी हिन्दूवारी अंतर्गत ग्राम पिपरा में दीपावली पर आयोजित काली पूजा के दौरान कथित तौर पर 312 बोर की दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, फायरिंग का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया स्टोरी पर भी साझा किए जाने की बात सामने आई है। मामले को लेकर अब पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठने लगी है।बताया जा रहा है कि दीपावली के अवसर पर गांव में काली पूजा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा दोनाली बंदूक से फायरिंग किए जाने का वीडियो बनाया गया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर स्टोरी के रूप में साझा किया गया। वीडियो को लेकर एक और गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है। चर्चा है कि बंदूक का लाइसेंस किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है, जबकि कथित तौर पर फायरिंग कोई दूसरा व्यक्ति करता दिखाई दे रहा है। यदि जांच में इसकी पुष्टि होती है तो यह लाइसेंसी हथियार के इस्तेमाल और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला हो सकता है।वहीं, एक भाजपा नेत्री ने पूरे प्रकरण से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद अब पुलिस प्रशासन की भूमिका पर निगाहें टिकी हैं।सवाल यह है कि आखिर त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में खुलेआम हथियार लहराने और हर्ष फायरिंग करने वालों को कानून का भय क्यों नहीं है? हर्ष फायरिंग के दौरान जरा सी चूक किसी की जान ले सकती है। ऐसे में महज वीडियो वायरल होने तक सीमित रहने के बजाय हथियार के लाइसेंस, फायरिंग करने वाले व्यक्ति और घटनाक्रम की गहन जांच जरूरी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाती है और लाइसेंसी हथियार के कथित दुरुपयोग पर क्या कार्रवाई करती है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions