होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बड़ा हादसा:ऑटो पलटने से 10 घायल, तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

बड़ा हादसा:ऑटो पलटने से 10 घायल, तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

7:40 AM, Jul 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar singh

बड़ा हादसा:ऑटो पलटने से 10 घायल, तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे परिवार के लोगों से भरा था ऑटो
सोनभद्र। जुगैल ग्राम सभा के बिगनी घाट में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेलगड़ी से खरटिया की ओर जा रहा सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर कारण पलट गया। हादसे के समय ऑटो में सवार लोग घर के पारिवारिक कार्यक्रम छठी में शामिल होने के लिए खरटिया जा रहे थे।
ऑटो पलटने से उसमें सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल रेफर किए गए घायलों में:
- कौशल्या देवी, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी लहुवन, बेलगड़ी, थाना जुगैल।- मीना देवी, उम्र करीब 35 वर्ष, पति रामनरेश, निवासी बेलगड़ी।- ललिता देवी, उम्र करीब 30 वर्ष, पति रामनरेश, निवासी बेलगड़ी, थाना जुगैल।
हादसे की सूचना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions