होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराध से अर्जित ₹28 लाख मूल्य के दो वाहन कुर्क

गैंगस्टर एक्ट के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराध से अर्जित ₹28 लाख मूल्य के दो वाहन कुर्क

8:21 PM, Jul 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

गैंगस्टर एक्ट के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराध से अर्जित ₹28 लाख मूल्य के दो वाहन कुर्क
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र:पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित लगभग ₹28 लाख मूल्य के दो वाहनों को कुर्क किया है।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)  ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के नेतृत्व में की गई।थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु.अ.सं. 01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण की विवेचना के दौरान यह पाया गया कि अभियुक्तों ने अपराध से अर्जित धन से वाहन खरीदे थे और उनका उपयोग किया जा रहा था।

जांच के उपरांत संबंधित आख्या जिला मजिस्ट्रेट, सोनभद्र को प्रेषित की गई। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी कुर्की आदेश के अनुपालन में 14 जुलाई 2026 को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत दोनों वाहनों को विधिवत कुर्क कर लिया गया।कुर्क किए गए वाहनों का विवरण1. प्रकाश माहखुड़पुत्र : बसन्त माहखुड़निवासी : ग्राम मंगलपुर कुसुपंगा, थाना कंटा बनिया, जनपद ढेंकानाल (ओडिशा)वाहन: ट्रक संख्या OD06B7503अनुमानित मूल्य: ₹8,00,0002. निरंजन बग्घापुत्र : गनेश बग्घानिवासी : ग्राम हरेकृष्णापुर, थाना इतामाती, जनपद नयागढ़ (ओडिशा)वाहन: डीसीएम संख्या OD02CB5536अनुमानित मूल्य: ₹20,00,000

कुर्की की कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, थाना घोरावल उपनिरीक्षक सुभाष यादव, थाना घोरावलहेड कांस्टेबल राज सिंह राणा, थाना घोरावलहेड कांस्टेबल राजीव कुमार, थाना घोरावलसोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions