होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र के खनन पट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

सोनभद्र। खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी, गबन और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त इश्तियाक खान पुत्र सुल्तान खान (50) को ओबरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया

9:10 PM, Sep 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र के खनन पट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


खनन पट्टे में फर्जीवाड़े का वांछित आरोपी मुंबई से गिरफ्तारखनन पट्टे में फर्जीवाड़े का वांछित आरोपी मुंबई से गिरफ्तारओबरा पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चूनाभट्टी क्षेत्र से दबोचासोनभद्र। खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी, गबन और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त इश्तियाक खान पुत्र सुल्तान खान (50) को ओबरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को 9 सितंबर 2026 को करीब 15:15 बजे मुंबई के थाना चूनाभट्टी क्षेत्र स्थित प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना ओबरा में दर्ज मु0अ0सं0-153/2025 में वांछित था। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार वादी सुधीर कुमार श्रीवास्तव की पत्नी रिंकी श्रीवास्तव के नाम ग्राम बिल्ली मारकुंडी में वर्ष 2023 से 2033 तक 10 वर्षीय खनन पट्टा स्वीकृत है। आरोप है कि पट्टे से संबंधित विभागीय एवं अभिलेखीय कार्यों की जिम्मेदारी मिलने के बाद अभियुक्त ने मेसर्स राधिका इंडस्ट्रीज के नाम से विभिन्न औपचारिकताएं संचालित कराईं तथा सरकारी विभागों और बैंकों में कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर, कूटरचित शपथ पत्र, प्रार्थना पत्र एवं अन्य दस्तावेजों का प्रयोग किया। खनन पट्टे के हिसाब-किताब में हेराफेरी व गबन तथा वादी को धमकी देने के आरोप भी हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह और कांस्टेबल सत्यम पाण्डेय शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions