पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, करमा में कमलेश पाल और बीजपुर में अविनाश सिंह समेत कई जगह बदले प्रभारी
सोनभद्र। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षक की नई तैनाती की गई है। तबादले के तहत कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कई को थानों और महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
6:21 PM, Sep 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षक की नई तैनाती की गई है। तबादले के तहत कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कई को थानों और महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षक सूर्यभान राम को प्रभारी निरीक्षक करमा के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं निरीक्षक कमलेश कुमार पाल, जो प्रभारी यूपी-112 के पद पर तैनात थे, उन्हें करमा थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, जो थानाध्यक्ष बीजपुर के पद पर कार्यरत थे, को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को थाना बीजपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।इसके अलावा निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा को पुलिस लाइन से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी एसओजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें






