होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 3 युवकों की मौत, 9 घायल

सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 3 युवकों की मौत, 9 बाराती घायल

1:19 AM, May 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 3 युवकों की मौत, 9 घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


Sonbhadra जिले में बुधवार देर रात बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि बारात Mirzapur जिले के सेमरीबांध गांव, थाना मड़िहान से सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया क्षेत्र में जा रही थी।

इसी दौरान रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के कठार गांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल हॉस्पिटल लोढ़ी पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार 2 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए Varanasi ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं 7 अन्य घायलों का इलाज मेडिकल हॉस्पिटल लोढ़ी में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही डीएम चर्चित गौड़ समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे

विज्ञापन

अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions