असत्य पर सत्य की जीत, रावण के पुतले का हुआ दहन व कुस्ती का हुआ आयोजन
चुर्क चौकी अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत मेंं दशहरा का मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान में हुआ।तथा वहां पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशेष दंगल का भी आयोजन किया गया था जहां बाहर से आए पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ
7:49 PM, Oct 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क चौकी अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत मेंं दशहरा का मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान में हुआ।तथा वहां पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशेष दंगल का भी आयोजन किया गया था जहां बाहर से आए पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ रामलीला मैदान में ही भगवान राम की झांकी निकली। राम जी की सवारी भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां ४० फीट के रावण का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया गया। रावण दहन के पूर्व आकर्षक रंग बिरंगी व मनमोहक आतिशबाजी का नजारा रहा। रामलीला मैदान के दशहरा का मुख्य कार्यक्रम होने से यहां बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे। मैदान के बाहर व अंदर लगे खिलौने व खाने-पीने के सामान की दुकानें लगी थीं। दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदी की, जिससे मेले जैसा माहौल लग रहा था। बच्चों ने भी अपने-अपने स्तर पर छोटे आकार के रावण पुतले का दहन किया। मोहल्लों में भी बच्चों की टोलियों ने मेहनत कर रावण का पुतला बनाया था। शाम होते ही जगह-जगह बच्चों को रावण दहन करते देखा गया। नपा द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव रावण का पुतला जलाकर दशहरा उत्सव मनाया गया। ।
पुलिस की रही चाक चौबंद व्यवस्था
इस बार रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव को लेकर पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली थी। यहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुर्क चौकी की पुलिस सुबह से ही चौकन्नी रही।
यह भी पढ़ें






