होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

8:45 PM, Jul 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जुगैल (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में गुरुवार सुबह एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर छत के पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार, नेवारी गांव निवासी नितेश पाठक की पत्नी ज्योति पाठक (25) का शव गुरुवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने बताया कि ज्योति पिछले एक-दो माह से अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को वह अपने भाई के साथ ससुराल लौटी थी। गुरुवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाहिता ने इससे पहले भी एक-दो बार फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय परिजनों ने उसे बचा लिया था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।घटना की सूचना पर जुगैल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions