होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा ने किया कन्या पूजन, बालिकाओं को उपहार एवं फल वितरित कर लिया आशीर्वाद

राबर्ट्सगंज। नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा, राबर्ट्सगंज की ओर से 17 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे श्री शीतला माता मंदिर में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

3:18 PM, Oct 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा ने किया कन्या पूजन, बालिकाओं को उपहार एवं फल वितरित कर लिया आशीर्वाद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


राबर्ट्सगंज। नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा, राबर्ट्सगंज की ओर से 17 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे श्री शीतला माता मंदिर में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम कन्याओं को माल्यार्पण कर तिलक लगाया गया। इसके पश्चात उन्हें खाने के डिब्बे, स्टेशनरी के पैकेट एवं फल वितरित किए गए। महिला सदस्यों ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली।इस अवसर पर मंच की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सांवरिया, सचिव श्रीमती चित्रा जालान, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम केड़िया सहित रितु अग्रवाल, रुचि सांवरिया, एकता केजरीवाल एवं मंच की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा का यह आयोजन नवरात्र के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाने के साथ ही कन्याओं के सम्मान, सेवा और भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के महत्व का संदेश देने वाला रहा।या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥


Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions