काम के दौरान गिरकर राजगीर मिस्त्री घायल, उपचार के दौरान मौत
सोनभद्र में काम के दौरान गिरकर राजगीर मिस्त्री की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोनभद्र न्यूज
9:40 PM, Jul 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कैथी गांव के पास साइड पर काम करते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दमसोनभद्र। सदर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव के पास मंगलवार शाम साइड पर काम करते समय गिरकर घायल हुए राजगीर मिस्त्री की बुधवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।शाहगंज थाना क्षेत्र के बेलाटाड़ गांव निवासी काशी गोड़ ने बताया कि उनका 42 वर्षीय पुत्र प्रेम मंगलवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव के पास स्थित एक साइड पर काम करने गया था। काम के दौरान वह अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।(सोन) परिजनों के अनुसार, शाम करीब सात बजे मोबाइल पर प्रेम के घायल होने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए शाहगंज के जमगांव अस्पताल ले गए।जमगांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह प्रेम की मौत हो गई।(प्रभात) घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें






