होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आबादी के बीच कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

आबादी के बीच कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

3:14 PM, May 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आबादी के बीच कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र 
ओबरा थाना क्षेत्र के वन विभाग के बगल स्थित गैस गोदाम रोड पर मंगलवार को एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें आसपास के आबादी क्षेत्र तक पहुंचने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल CISF दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग दहशत में आ गए और बड़ी संख्या में घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। गोदाम से उठता धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा।प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग लगने की वजह कबाड़ में तांबा पिघलाने के दौरान निकली चिंगारी बताई जा रही है। इस हादसे में करीब 6 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।घटना के बाद एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि आबादी के बीच आखिर कबाड़ का गोदाम किसकी अनुमति और किन सुरक्षा मानकों के तहत संचालित किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions