म्योरपुर बी.आर.सी. केंद्र देवरी पर पाँच दिवसीय FLN प्रशिक्षण का हुआ समापन
देवरी में स्थित बीआरसी केंद्र पर 17 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक चल रहे पांच दिवसीय FLN (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से संबंधित विभिन्न एनसीईआरटी आधारित विषयों की जानकारी दी गई
7:38 PM, Aug 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर,देवरी में स्थित बीआरसी केंद्र पर 17 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक चल रहे पांच दिवसीय FLN (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से संबंधित विभिन्न एनसीईआरटी आधारित विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही कक्षा शिक्षण में बच्चों की समझ और सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए अपनाई जाने वाली गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ शिक्षण कार्य में होने वाले बदलाव, बच्चों के सीखने की प्रक्रिया तथा प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को FLN से जुड़े आवश्यक बिंदुओं को गतिविधि आधारित तरीके से समझाया।प्रशिक्षण दोनो हाल में 50-50 के बैच में चलाया गया। इस प्रशिक्षण में खण्ड शिक्षा आधिकारी म्योरपुर ने कहा कि "FLN निपुण भारत मिशन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। यदि बच्चे शुरुआती कक्षाओं में पढ़ना, लिखना और गणना सीख जाते हैं तो आगे की पढ़ाई सहज हो जाती है। मजबूत प्राथमिक शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा - नई शिक्षा नीति-2020 के अनुसार गतिविधि आधारित, बाल-केंद्रित शिक्षण पर फोकस करें और प्रशिक्षण को गंभीरता से अपनाएं।"इस प्रशिक्षण में ए.आर.पी. शिवप्रिया,ए.आर.पी. विवेक कुमार, ए.आर.पी. कृष्णकांत, ए.आर.पी. विजय पाल सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें रामप्रसाद राय, मुकेश कुमार, अनिल कुमार भारती, धनंजय, संतोष बाला, आशा गुप्ता, सीमा, सुरेश राम, सूर्यकांत सहित काफी संख्या मे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण के समापन पर शिक्षकों ने प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को विद्यालयों में बच्चों के शिक्षण-अधिगम को और भी ज्यादा रोचक बनाकर शिक्षण करने की बात की गई है।
यह भी पढ़ें






