होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में 13 सितंबर को मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान

सोनभद्र। अपनी लेखनी और चिंतन के माध्यम से जनता और लोकतंत्र की आवाज बनकर समाज की सेवा करने वाले मीडिया बंधुओं की आत्मिक सेवा के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर 13 सितंबर रविवार को ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन में होगा।

7:07 PM, Sep 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में 13 सितंबर को मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में 13 सितंबर को मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान: बीके सुमनरॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में शाम 7 बजे से होगा आयोजन।सोनभद्र। अपनी लेखनी और चिंतन के माध्यम से जनता और लोकतंत्र की आवाज बनकर समाज की सेवा करने वाले मीडिया बंधुओं की आत्मिक सेवा के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर 13 सितंबर 2026, रविवार को ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन में होगा। इस अवसर पर मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा।मुख्य संचालिका बीके सुमन ने बताया कि पिताश्री ब्रह्माबाबा एवं निराकार ज्योतिबिंदु परमपिता शिव की सूक्ष्म प्रेरणा से यह ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया बंधुओं की आत्मिक सेवा के साथ उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक चिंतन से जोड़ना है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक संदेश, राजयोग अनुभूति तथा मीडिया बंधुओं का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही सात्विक भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी।बीके सुमन ने सभी मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में समय से पहुंचकर ईश्वरीय स्नेह मिलन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions