प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता जांच को लेकर रौप में हुई बैठक
प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता जांच को लेकर रौप में हुई बैठक
12:38 PM, Jun 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

रौप। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के चयन और सत्यापन को लेकर रौप क्षेत्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत मिलने वाले लाभ, पात्रता मानकों और लाभार्थियों की जांच प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों ने पात्र परिवारों की सूची, दस्तावेजों और आवास की स्थिति का सत्यापन करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ केवल वास्तविक पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाए।इस दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि पारदर्शी तरीके से जांच कर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश चंद्र यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव वार्ड मेंबर विजय यादव रोजगार सेवक सतीश चंद्र सहित रौप के ग्रामीण उपस्थित रहे
यह भी पढ़ें






