माँ इच्छापूर्णी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक
चुर्क श्री श्री माँ इच्छापूर्णी दुर्गा पूजा समिति, लेबर कॉलोनी चुर्क की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव, जो 16 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होगा जिसको लेकर तैयारियों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
6:33 AM, Sep 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

। चुर्क श्री श्री माँ इच्छापूर्णी दुर्गा पूजा समिति, लेबर कॉलोनी चुर्क की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव, जो 16 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होगा जिसको लेकर तैयारियों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में लिए गए प्रमुख रूप से पूजा पंडाल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा की तैयारियां समय से पूर्ण करने , पूजा स्थल पर आकर्षक विद्युत सजावट एवं साज-सज्जा ,पूजा स्थल एवं आसपास स्वच्छता की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने ,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने, भंडारा एवं प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने ,सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा समिति के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्णय लिया गया बैठक की प्रमुख उपलब्धि यह रही कि दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्पष्ट कार्ययोजना एवं जिम्मेदारियां तय की गईं। समिति ने आपसी सहयोग, समर्पण एवं सेवा भावना के साथ महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।श्री श्री माँ इच्छापूर्णी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारीसंरक्षक जयराम वर्मा, संजय सिंह, इन्द्रबहादुर सिंह, अखिलानंद सिंह, धर्मेन्द्र मित्तल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मौर्यामहामंत्री प्रशांत सिंह, संदीप तिवारीमंत्री स्वदीप श्रीवास्तव, विजय चौरसियाकोषाध्यक्ष गौरव सिंह सह-कोषाध्यक्ष सूरज मौर्यासंगठन मंत्री सत्येन्द्र कुमार सैनी, संत कुमार राय, कन्हैया चौधरीप्रचार मंत्री महेश कुमार, अम्बोध कश्यप, अमित सिंह, संतोष पटेल, अनिल सिंहव्यवस्था प्रभारी नन्दलाल पाल, कुन्दन चोधरीपूजा प्रभारी अम्बरीश तिवार (सोनू)सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी विशाल सैनी, अभिषेक कश्यपसजावट प्रभारी अमन, बमबम, अंकितभंडारा प्रभारी गुड्डू, धन्नू, भृगुनाथसदस्य -आशीष पाल, अमित सैनी, वीरेंदर कुशवाहा ,श्रवण राय, बाबूलाल पटेल, नंदू पटेल ,मुरली पटेल, राजेश रवानी, प्रेम खरवार, जीतेन्द्र सिंह, राजेश चोधरी, सतीश शर्मा, कृपा सिंह, विशाल पटेल, राम मोहन गौतम आदि मिलकर कार्यक्रम का संयोजन करेंगे।
यह भी पढ़ें






