स्वच्छता का संदेश लेकर आगे बढ़ीं मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा की सदस्याएं
सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा की ओर से शुक्रवार, 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंच की महिला सदस्यों ने हाथों में झाड़ू लेकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
8:59 AM, Oct 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा की ओर से शुक्रवार, 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंच की महिला सदस्यों ने हाथों में झाड़ू लेकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने लोगों से अपने घरों के साथ-साथ आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने की अपील की। उन्होंने प्लास्टिक के प्रयोग से बचने तथा पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।मंच की सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है। घर और आसपास की सफाई के साथ प्लास्टिक का कम से कम उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।इस अवसर पर मंच की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सांवरिया, कोषाध्यक्ष पूनम केड़िया, सचिव चित्रा जालान, अनीता थरड, शशि केड़िया, मीरा केड़िया, रीतू अग्रवाल, एकता केजरीवाल, दीप्ति केड़िया सहित मंच की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें






