ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
8:04 AM, Jul 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत डाला बाड़ी स्थित लंगड़ा मोड़ के पास गुरुवार रात एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात बाड़ी डाला निवासी कार्तिक बाइक से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान डाला बाजार की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
सूचना मिलते ही डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






