अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,क्षेत्र में मचा हड़कंप
डाला, सोनभद्र। डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत लगड़ा मोड़ में शनिवार दोपहर बाद सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची डाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
7:56 PM, Sep 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला, सोनभद्र। डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत लगड़ा मोड़ में शनिवार दोपहर बाद सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची डाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश चौरसिया (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय महातम, निवासी लगड़ा मोड़, ने तीन सेट करकट के पाइप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की नजर फंदे से लटके शव पर पड़ी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना से संबंधित किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था अथवा लाइन ऑर्डर की समस्या नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें






