होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शौचालय से लौटते ही बिगड़ी अधेड़ की हालत, अस्पताल ले जाते समय मौत

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमाटोला छतवां गांव में शुक्रवार रात एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शौचालय से लौटने के कुछ ही देर बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई

7:40 PM, Aug 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

शौचालय से लौटते ही बिगड़ी अधेड़ की हालत, अस्पताल ले जाते समय मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमाटोला छतवां गांव में शुक्रवार रात एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शौचालय से लौटने के कुछ ही देर बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, धूमाटोला छतवां निवासी रामकुमार (55) पुत्र शिवप्रसाद शुक्रवार शाम करीब सात बजे खाना खाने के बाद घर के शौचालय गए थे। शौचालय से बाहर आने के बाद उन्होंने अचानक “जान बचाओ, जान बचाओ” चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद उनके मुंह से झाग निकलने लगा और वे अचेत होकर गिर पड़े।परिजनों ने आनन-फानन में निजी साधन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने प्राथमिक जांच के बाद रामकुमार को मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता शिवप्रसाद ने बताया कि रामकुमार मजदूरी और खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। एक बड़े बेटे का विवाह हो चुका है, जबकि चार बच्चे अभी अविवाहित हैं।शौचालय से लौटने के तुरंत बाद रामकुमार की तबीयत बिगड़ने के कारण परिजनों ने आशंका जताई है कि संभवतः किसी जहरीले जीव के काटने से उनकी हालत बिगड़ी होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions