होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान कर प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिया सेवा का संदेश

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान कर प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिया सेवा का संदेश

8:28 PM, Jun 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान कर प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिया सेवा का संदेश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सोनभद्र में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज को मानव सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आगे आकर रक्तदान आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, नागेश्वर देव पाण्डेय, रामकुमार विश्वकर्मा, गोबिंद दास गुप्ता, अमन सोनकर, अंगद विश्वकर्मा, गौरव सिंह, श्याम सुंदर विश्वकर्मा सहित चिकित्सकगण, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions