होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जन चौपाल में मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जन चौपाल में मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

8:45 PM, Jun 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जन चौपाल में मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत कुल डुमरी गांव में आयोजित हुआ जन संवाद कार्यक्रम
सोनभद्र। ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत कुल डुमरी गांव में आयोजित जन चौपाल में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव मंत्री के समक्ष रखे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन चौपाल में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जन चौपालों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उन्हें गांव में ही त्वरित राहत मिलती है।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। अधिकारी सुनिश्चित करें कि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा विकास योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचे।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीसी मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions