मिशन शक्ति 5.0: पुलिस की काउंसलिंग से पति-पत्नी में सुलह, कई माह से चल रहा विवाद हुआ समाप्त
सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना पन्नूगंज पुलिस की पहल से लंबे समय से अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच सुलह-समझौता कराया गया।
8:48 PM, Sep 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना पन्नूगंज पुलिस की पहल से लंबे समय से अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच सुलह-समझौता कराया गया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज की मिशन शक्ति टीम ने पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग की।
काउंसलिंग के दौरान आवेदिका आंचल पुत्री दिलीप, निवासी ग्राम डिहरी आनसोन, जनपद रोहतास, बिहार तथा विपक्षी/पति राहुल सोनी पुत्र रामचन्दर सोनी, निवासी ग्राम लिलारी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र को समझाया-बुझाया गया। परिजनों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया।दोनों पति-पत्नी ने बताया कि अब उनके बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है और वे राजी-खुशी साथ रहेंगे। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होने की बात भी कही।पुलिस की इस पहल से जहां पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हुआ, वहीं मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिला संबंधी मामलों में काउंसलिंग एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की पुलिस की प्रतिबद्धता भी सामने आई।
यह भी पढ़ें
मिशन शक्ति/काउंसलिंग टीमउ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्रका0 धीरज कुमार तिवारी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्रम0का0 रश्मि शुक्ला, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र






