होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर चलाया व्यापक जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों पर किया जागरूक. विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों और ग्राम सभाओं में चलाया गया विशेष अभियान, महिला सुरक्षा व आत्मरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण संदेश.

sonbhadra

1:55 PM, Aug 6, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर चलाया व्यापक जागरूकता अभियान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराधों से बचाव तथा सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को सामाजिक और कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया।

Image

कार्यक्रमों के दौरान लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा, लैंगिक शोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं और महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय और महिला उत्पीड़न की स्थिति में अपनाए जाने वाले कानूनी विकल्पों के बारे में भी बताया गया।

विज्ञापन

साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जोर

बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस टीमों ने लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और ओटीपी साझा न करने जैसे विषयों पर विशेष रूप से जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित हेल्पलाइन पर दें।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

विज्ञापन

जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं एवं आमजन को विभिन्न आपातकालीन सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

  • 112 – आपातकालीन सेवा
  • 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
  • 181 – महिला हेल्पलाइन
  • 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
  • 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को समाज की प्राथमिकता बनाएं तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का उद्देश्य सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण करना है।

"नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान" के संदेश के साथ मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत यह अभियान लगातार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions