होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-6.0: सोनभद्र में 44 महिलाओं को किया गया सम्मानित, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया संदेश

सोनभद्र:कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की तथा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया

7:55 PM, Oct 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मिशन शक्ति फेज-6.0: सोनभद्र में 44 महिलाओं को किया गया सम्मानित, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया संदेश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 महिलाओं और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 05 महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितसोनभद्र :कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की तथा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मानमिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सम्मानित होने वाली महिलाओं में महिला पुलिसकर्मी, वन विभाग की महिला कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल कल्याण विभाग की महिला कर्मचारी, ग्राम पंचायत प्रशासक, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत सहायक, महिला अध्यापक सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं शामिल रहीं। इन महिलाओं ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में योगदान देकर महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया नारी सम्मान का संदेशकार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान तथा समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोकार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों और उपलब्ध सहायता व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करना तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना रहा।मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के माध्यम से सोनभद्र पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ समाज में जागरूकता एवं जनसहभागिता मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इस आयोजन के जरिए महिला सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और महिलाओं के योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया गयाशारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को समर्पित भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 महिलाओं तथा खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली 05 महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल 44 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions