मुसही ग्राम सभा में विधायक प्रतिनिधि ने किया दौरा, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
चुर्क सोनभद्र। बुधवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र के मुसही ग्राम सभा में घोरावल विधायक अनिल मौर्या के प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या ने दौरा किया
4:38 PM, Sep 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क सोनभद्र। बुधवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र के मुसही ग्राम सभा में घोरावल विधायक अनिल मौर्या के प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या ने दौरा किया। इस दौरान गांव के विकास कार्यों को लेकर रामकेश विश्वकर्मा के मकान पर बैठक आयोजित की गई।बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में कराए जा रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को प्रतिनिधि के समक्ष रखा। प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या ने संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें






