होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में जल्द बजेगी मोबाइल की घंटी, सोनभद्र के 14 गांवों में लगेंगे बीएसएनएल के 4जी टॉवर

नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में जल्द बजेगी मोबाइल की घंटी, सोनभद्र के 14 गांवों में लगेंगे बीएसएनएल के 4जी टॉवर

8:41 PM, Jul 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में जल्द बजेगी मोबाइल की घंटी, सोनभद्र के 14 गांवों में लगेंगे बीएसएनएल के 4जी टॉवर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिले के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों के लोगों को जल्द ही मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिलने वाली है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील के 14 गांवों में 4जी मोबाइल टॉवर स्थापित करेगा। टॉवर स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू होगा, जिससे इन गांवों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को भी बेहतर मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि सोनभद्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई दूरस्थ गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क से वंचित हैं। कई स्थानों पर लोगों को फोन करने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है, जबकि इंटरनेट सेवाएं भी बाधित रहती हैं। इसका सीधा असर शिक्षा, स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ तक लोगों की पहुंच पर पड़ता है।उन्होंने बताया कि बीएसएनएल अधिकारियों के साथ बैठक कर नेटवर्क विहीन क्षेत्रों की पहचान की गई है और प्राथमिकता के आधार पर वहां मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।इन गांवों में लगेंगे 4जी टॉवररॉबर्ट्सगंज तहसील: नगवां, दरमा, मड़कुरी और सांडसोत।घोरावल तहसील: ढोलो, सपही, अमिलीपोखर, मूर्तिया और देवगढ़।दुद्धी तहसील: डूमा, जौराही, गंगहर, शिशवा और पतखिरना।जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी गांवों में टॉवर स्थापना का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।दूसरे चरण में 10 और गांव होंगे शामिलजिलाधिकारी के अनुसार पहले चरण के बाद दूसरे चरण में दुद्धी तहसील के सोढ़ो, बिच्छी, कोटा और जोरकहू तथा ओबरा तहसील के पकरी, झरिया, कंधौरा, भरमहोरी, कनेहरा और बैरपुर गांवों में भी मोबाइल टॉवर स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बीएसएनएल द्वारा इन गांवों में भी शीघ्र टॉवर स्थापित किए जाएंगे।मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होने से ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, आपातकालीन सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में काफी सुविधा मिलेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions