मासिक अपराध समीक्षा बैठक, ₹1.42 करोड़ की अपराध से अर्जित संपत्ति जब्तीकरण पर तीन पुलिस अधिकारियों का सम्मान
मासिक अपराध समीक्षा बैठक, ₹1.42 करोड़ की अपराध से अर्जित संपत्ति जब्तीकरण पर तीन पुलिस अधिकारियों का सम्मान
3:03 PM, Jul 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क, सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस लाइन चुर्क में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, जिला कारागार गुरमा, जीआरपी, आरपीएफ, वन एवं आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, एनडीपीएस एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, ऑपरेशन दहशत, साइबर फ्रॉड, CEIR पोर्टल, गो-तस्करी, आईजीआरएस, जनसुनवाई, बीट पुलिसिंग, ई-समन, माल एवं वाहन निस्तारण, सीसीटीवी स्थापना, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों तथा टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फर्जी बैंक संचालन कर निवेशकों से धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त की लगभग ₹1.42 करोड़ मूल्य की अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त कराने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष म्योरपुर संतोष सिंह को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मामले में अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क/जब्त की गई।सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्वों के मद्देनज़र सभी अधिकारियों को शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए
यह भी पढ़ें






