उत्सव वाटिका में अपना दल (एस) की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण और जनसेवा पर दिया गया जोर
उत्सव वाटिका में अपना दल (एस) की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण और जनसेवा पर दिया गया जोर
6:25 AM, Jul 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। अपना दल (एस) की दुद्धी विधानसभा (403) की मासिक बैठक शुक्रवार को कचहरी रोड स्थित उत्सव वाटिका में विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा प्रभारी राकेश यादव रहे, जबकि जिला महासचिव एवं विधानसभा सहप्रभारी मुकेश तरंग तथा हरि प्रसाद सलबंधी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए राकेश यादव ने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही आती है। उन्होंने प्रत्येक बूथ, सेक्टर और जोन को सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को और तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर लगातार सक्रिय रहकर संगठन की नींव मजबूत करने का आह्वान किया।जिला महासचिव मुकेश तरंग ने अनुशासन और सक्रियता को जनता का विश्वास जीतने का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपने दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को कमेटी स्तर तक मजबूत बनाना चाहिए।अध्यक्षीय संबोधन में निरंजन जायसवाल ने कहा कि "संगठन का सम्मान ही कार्यकर्ता का सम्मान है। जब प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को संगठन के प्रति जवाबदेह मानकर समर्पण भाव से कार्य करेगा, तब संगठन स्वतः मजबूत होगा और जनता का विश्वास भी बढ़ेगा। हमारा उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि सेवा और विश्वास के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाना है।"बैठक के दौरान लखनऊ में आयोजित "जन स्वाभिमान दिवस" कार्यक्रम में दुद्धी विधानसभा के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को दुद्धी विधानसभा की ओर से आदिवासी संस्कृति के प्रतीक तीर-धनुष और पारंपरिक आदिवासी टोपी भेंट की गई, जिसे क्षेत्र की सांस्कृतिक अस्मिता और गौरव का प्रतीक बताया गया।बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष अमर सिंह खरवार, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद हसनैन, विधानसभा महासचिव रमेश कुमार 'गुड्डू', जोन अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, जोन उपाध्यक्ष रमेश पासवान, रवि कुमार गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, सोहर लाल आयाम, भगवान दास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






