होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अपना दल (एस) की मासिक बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम में जिला, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

duddhi

12:13 PM, Apr 11, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Jitendra Chandravanshi

अपना दल (एस) की मासिक बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। विधानसभा दुद्धी-403 की मासिक बैठक शुक्रवार को ग्राम पंचायत बीड़र स्थित रामलीला ग्राउंड पंचायत भवन के समीप संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा सहप्रभारी एवं जिला महासचिव मुकेश तरंग की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़, जिला सचिव उदित पटेल तथा जिलाध्यक्ष, पंचायत मंच राम सुरेश कुशवाहा शामिल रहे। कार्यक्रम में जिला, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Image

अपने अध्यक्षीय संबोधन में निरंजन जायसवाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से इसे और सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने दुद्धी विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए तहसील स्तर पर विधानसभा कार्यालय जल्द खोले जाने की बात भी कही।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि राकेश यादव ने कहा कि अपना दल (एस) की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर ही पार्टी आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।अति विशिष्ट अतिथि मुकेश तरंग सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, क्षेत्रीय जनसमस्याओं के समाधान और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर बल दिया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय जनमानस की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। साथ ही संगठन को प्रत्येक स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कार्यकर्ताओं से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पूरी तत्परता, एकजुटता और मजबूती के साथ तैयारी करने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से अमर सिंह खरवार, मु. हसनैन अहमद, राजपाल सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, रमेश कुमार गुप्ता, सोहर लाल, राम अवतार गोंड़, महेंद्र जायसवाल, सुधीर साहनी, आंसू अंसारी, भगवान दास गुप्ता, दिनेश प्रसाद, सरजू प्रसाद गुप्ता, कमलेश कुशवाहा, सोनू कुमार शर्मा, ओमप्रकाश पनिका, सुरेश पासवान, राम कुमार गोंड़, रमेश कुमार साहनी, सोनू जायसवाल, विश्वजीत पाठक, राम लखन सिंह, सुशील शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions