दुद्धी में शिव चर्चा के बीच मां दीदी नीलम आनंद का 74वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
दुद्धी, सोनभद्र। प्राचीन शिवाला मंदिर परिसर में नागपंचमी के पावन पर्व पर मां दीदी नीलम आनंद का 74वां जन्मदिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शिव चर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिव शिष्य शामिल हुए
7:24 AM, Aug 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। प्राचीन शिवाला मंदिर परिसर में नागपंचमी के पावन पर्व पर मां दीदी नीलम आनंद का 74वां जन्मदिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शिव चर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिव शिष्य शामिल हुए।शिव चर्चा के दौरान दीदी नीलम आनंद के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित शिव शिष्यों ने शिव गुरु से सभी पर दया बनाए रखने तथा लोगों को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करने की मंगलकामना की।कार्यक्रम में कैलाश कुमार गुप्ता एडवोकेट, एल.टी. सीताराम, रामानुज दुबे, भोला सोनी, बसंती देवी सहित सैकड़ों शिव शिष्य उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।
यह भी पढ़ें






