माँ ने कर्जदारी से तंग आकर खाया जहर अस्पताल में भर्ती
सोनभद्र:"पापा के जाने के बाद दो बहनों की शादी के कर्ज में हम डूब गए थे। मैं मेहनत करके धीरे-धीरे लोगों का पैसा चुका रहा था, लेकिन कर्जदार घर आकर ऐसी असहनीय और कड़वी बातें बोलते थे कि मां बर्दाश्त नहीं कर सकीं "यह दर्दनाक दास्तान कस्बा निवासी एक युवक की है, जिसकी 38 वर्षीय मां ने आर्थिक तंगी और तानों से आहत होकर गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जहरीला पदार्थ खा लिया
8:35 PM, Oct 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)।"पापा के जाने के बाद दो बहनों की शादी के कर्ज में हम डूब गए थे। मैं मेहनत करके धीरे-धीरे लोगों का पैसा चुका रहा था, लेकिन कर्जदार घर आकर ऐसी असहनीय और कड़वी बातें बोलते थे कि मां बर्दाश्त नहीं कर सकीं "यह दर्दनाक दास्तान कस्बा निवासी एक युवक की है, जिसकी 38 वर्षीय मां ने आर्थिक तंगी और तानों से आहत होकर गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जहरीला पदार्थ खा लिया।पीड़ित बेटे ने नाम न छापने पर बताया कि लगभग तीन साल पहले बीमारी के कारण उसके पिता का साया उनके सिर से उठ गया था। घर में तीन बहनें और वह खुद है। दो बड़ी बहनों का विवाह हो चुका है, जिसके लिए परिवार को भारी कर्ज लेना पड़ा था। पिता की मृत्यु के बाद से घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई।बेटे के अनुसार, वह किसी तरह काम-धंधा करके लोगों का बकाया पैसा थोड़ा-थोड़ा करके लौटा रहा था। लेकिन कुछ कर्जदार बात समझने को तैयार नहीं थे। वे लगातार घर पर आकर पैसों की मांग करते थे और पैसे न होने पर अमर्यादित व असहनीय भाषा का प्रयोग करते थे। कर्जदारों की इसी रोज-रोज की प्रताड़ना, तानों और आर्थिक तंगी से दुखी होकर उसकी मां ने बाजार से लाकर रखा अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के समय घर पर वह और उसकी सबसे छोटी बहन ही मौजूद थे।महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर है और उनका उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें






