होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

महानवमी पर होगी माँ सिद्धिदात्री की आराधना, पूजा-अर्चना से मिलती हैं सभी सिद्धियां.

नवरात्र का अंतिम दिन आज, मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना से मिलेगी सिद्धि और मुक्ति.

sonebhadra

11:13 AM, Oct 18, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: यू.गुप्ता

महानवमी पर होगी माँ सिद्धिदात्री की आराधना, पूजा-अर्चना से मिलती हैं सभी सिद्धियां.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों को समस्त प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती हैं।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

नवरात्र के नौवें और अंतिम दिन महानवमी पर माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों को समस्त प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती हैं। उनकी कृपा से भक्तों की लौकिक एवं पारलौकिक कामनाओं की पूर्ति होती है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

माँ सिद्धिदात्री चतुर्भुज और सिंहवाहिनी हैं। उनके चार हाथों में गदा, चक्र, कमल पुष्प और शंख सुशोभित हैं। मान्यता है कि माँ गति के समय सिंह पर सवार रहती हैं, जबकि अचल अवस्था में कमल पुष्प के आसन पर विराजमान होती हैं। उनके इस दिव्य स्वरूप की पूजा केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि देवता, यक्ष, किन्नर, ऋषि-मुनि और साधक भी करते हैं।

नवरात्र के अंतिम दिन भक्त माँ सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि एकाग्रता और निष्ठा के साथ माँ की आराधना करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होता है।

माँ सिद्धिदात्री को सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। महानवमी पर पूजा-अर्चना के साथ हवन करने के बाद व्रत का पारायण किया जाता है। माँ को हलवा, पूरी, चना, खीर और पूए का भोग लगाने की परंपरा है। इस अवसर पर कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया जाता है तथा सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र, रुपये और अन्य उपहार भेंट किए जाते हैं।

विज्ञापन

*पूजा मंत्र*

या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

विज्ञापन

*(सिद्ध कुंजिका मंत्र)*

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ॐ ग्लौं हुं क्लीं जूं सः ज्वालाय ज्वालाय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा॥

सोन प्रभात न्यूज़ परिवार की तरफ से सभी देशवासियोंको नवरात्रि के पावन पर्व महानवमी, भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई।

विज्ञापन

माँ सिद्धिदात्री आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता प्रदान करें। भगवान श्रीराम के आदर्शों से हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले।

 

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions