रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने मोटर साइकिल मैकेनिक की मौत
रॉबर्ट्सगंज। कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
11:00 AM, Sep 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रॉबर्ट्सगंज। कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पकरी निवासी मनोज कन्नौजिया ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसका भाई राकेश कन्नौजिया (40) शुक्रवार को टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें






