खुशियों की सवारी बनी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, दिव्यांगजनों के चेहरे खिले
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसूजनसुनवाई में जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ सुनी समस्या, तत्काल कराया समाधानएनटीपीसी के सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई गई
8:01 PM, Sep 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू
जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ सुनी समस्या, तत्काल कराया समाधान
एनटीपीसी के सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई गई मोटराइज्ड ट्राई साइकिलआवागमन हुआ सुगम,
विज्ञापन
आत्मनिर्भर होकर दैनिक कार्य कर सकेंगे दिव्यांगजन अजय प्रताप सिंह अब नियमित रूप से कॉलेज जाकर जारी रख सकेंगे पढ़ाई
सोनभद्र: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे दिव्यांगजनों के लिए सोमवार का दिन उस समय यादगार बन गया, जब जिलाधिकारी ने उनकी आवागमन संबंधी समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लेते हुए तत्काल समाधान कराया। दोनों दिव्यांगजनों को एनटीपीसी के सीएसआर फंड के माध्यम से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राई साइकिल मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान आ गई और आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें
जनसुनवाई के दौरान अनपरा निवासी दिव्यांग असगर हुसैन पुत्र तबाम मालू हुसैन ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि वे दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और आवागमन में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। ट्राई साइकिल मिलने पर उन्होंने कहा कि इससे उनके दैनिक कार्यों में काफी सुविधा होगी और दूसरों पर उनकी निर्भरता भी कम होगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार अजय प्रताप सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह, निवासी ग्राम भैंसवार, तहसील घोरावल ने बताया कि उन्होंने कृष्णा पी.जी. कॉलेज, राजगढ़, मिर्जापुर में प्रवेश लिया है। उनका कॉलेज घर से करीब 15 किलोमीटर दूर है। आवागमन का उचित साधन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें नियमित रूप से कॉलेज आने-जाने में कठिनाई हो रही थी। उन्होंने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि वे सुगमता से कॉलेज पहुंचकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।दोनों दिव्यांगजनों की समस्याओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके फलस्वरूप दोनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। यह ट्राई साइकिल एनटीपीसी के सीएसआर फंड के माध्यम से प्रदान की गई।मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त करते ही दोनों दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लंबे समय से आवागमन की समस्या से जूझ रहे इन दिव्यांगजनों के लिए यह पल बेहद भावुक रहा। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
उन्होंने जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से अब उनका आवागमन आसान होगा और वे अपने दैनिक कार्य अधिक स्वतंत्रता के साथ कर सकेंगे। वहीं अजय प्रताप सिंह के लिए यह सुविधा उनकी पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण साबित होगी।जनसुनवाई के दौरान घटित यह भावुक क्षण उपस्थित लोगों को भी भावुक कर गया। जिला प्रशासन की यह पहल दिव्यांगजनों को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भरता, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का संबल प्रदान करने वाली रही।






