म्योरपुर ब्लॉक स्तरीय मेधावी परीक्षा में मुकेश कुमार ने किया टॉप
म्योरपुर (सोनभद्र)। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के दिशा-निर्देशन में मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय बभनडीहा में ब्लॉक स्तरीय मेधावी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विभिन्न न्याय पंचायतों के कक्षा 3, 5, 6 और 8 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
6:49 AM, Sep 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर (सोनभद्र)। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के दिशा-निर्देशन में मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय बभनडीहा में ब्लॉक स्तरीय मेधावी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विभिन्न न्याय पंचायतों के कक्षा 3, 5, 6 और 8 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।ए.आर.पी. की मौजूदगी एवं कक्ष निरीक्षकों की कड़ी निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हुई।कक्षा 8 में कंपोजिट विद्यालय काचन के मुकेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक में टॉप किया। वहीं कंपोजिट विद्यालय सागोबांध की आराधना कुमारी ने द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय पिपरहर के भास्कर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा 6 में प्रथम स्थान भागीरथी (कंपोजिट विद्यालय इंजानी), द्वितीय स्थान ममता कुमारी (कंपोजिट विद्यालय सागोबांध) तथा तृतीय स्थान शिवम पटेल (कंपोजिट विद्यालय कन्या पिपरी) ने प्राप्त किया।कक्षा 5 में अमीश कुमार (प्राथमिक विद्यालय फरिपान) प्रथम, मोती (कंपोजिट विद्यालय इंजानी) द्वितीय तथा शिवम कुमार (राय कॉलोनी बीजपुर) तृतीय स्थान पर रहे।इसी प्रकार कक्षा 3 में कृषि विश्वकर्मा (कंपोजिट विद्यालय पिपरी) ने प्रथम, परी (प्राथमिक विद्यालय परसवार राजा) ने द्वितीय तथा आदित्य कुमार (कंपोजिट विद्यालय इंजानी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सभी स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता है उनकी प्रतिभा को सही दिशा में आगे बढ़ाने की। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक दुरूह क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर ए.आर.पी. विजय पाल, शिवप्रिया, कृष्णकांत, विवेक झा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






