होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

झपकी बनी हादसे की वजह: परासपानी में 30 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो लोग बाल-बाल बचे

झपकी बनी हादसे की वजह: परासपानी में 30 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो लोग बाल-बाल बचे

6:15 PM, Jul 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

झपकी बनी हादसे की वजह: परासपानी में 30 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो लोग बाल-बाल बचे
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी स्थित वाराणसी–शक्तिनगर राज्य मार्ग पर शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। गाजीपुर से सिंगरौली जा रही एक स्कॉर्पियो चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए, जबकि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक मनोज कुमार गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता, मूल निवासी जमनिया (गाजीपुर) एवं वर्तमान निवासी सिंगरौली (मध्य प्रदेश), अपने साथी संजय सिंह पुत्र हंसलाल सिंह के साथ गाजीपुर से सिंगरौली जा रहे थे। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे परासपानी के पास चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और वाहन सवार दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर चोपन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के सहारे क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में चालक को आई झपकी को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions