12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा मौका
सोनभद्र। जिले में आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की ओर से आयोजित होने वाली लोक अदालत में जनपद न्यायालय के साथ ही बाह्य न्यायालय दुद्धी, ओबरा एवं घोरावल तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों और प्री-लिटिगेशन मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराया जाएगा
7:50 PM, Sep 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिले में आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की ओर से आयोजित होने वाली लोक अदालत में जनपद न्यायालय के साथ ही बाह्य न्यायालय दुद्धी, ओबरा एवं घोरावल तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों और प्री-लिटिगेशन मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराया जाएगा।राष्ट्रीय लोक अदालत में दाम्पत्य विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस से संबंधित परिवाद, बैंक वसूली के मामले, ऋण वसूली अधिकरण से संबंधित वाद, विद्युत एवं जल विभाग से जुड़े विवाद, मोटर वाहन से संबंधित चालानी वाद, आपराधिक शमनीय प्रकृति के वाद तथा सिविल वादों समेत अन्य उपयुक्त मामलों का सरल एवं सुलभ तरीके से निस्तारण कराया जाएगा।लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराने का अवसर मिलेगा। इससे मामलों के निस्तारण में समय और खर्च दोनों की बचत होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों को निस्तारण के लिए प्रस्तुत कर इसका लाभ उठाएं और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण में सहयोग करें।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव (पूर्णकालिक) राहुल ने आमजन से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
यह भी पढ़ें






