होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ड्यूटी से पहले सड़क किनारे मिला एनसीएल ओवरमैन का शव, हत्या की आशंका

सोनभद्र। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के स्टेडियम मोड़ के समीप रविवार तड़के एनसीएल बीना परियोजना में तैनात ओवरमैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक ड्यूटी की वर्दी में थे और उनकी प्रथम पाली की ड्यूटी सुबह पांच बजे से शुरू होनी थी। सिर पर चोट के निशान और घटनास्थल से कुछ दूरी पर बाइक मिलने के बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं

8:26 PM, Aug 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ड्यूटी से पहले सड़क किनारे मिला एनसीएल ओवरमैन का शव, हत्या की आशंका
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के स्टेडियम मोड़ के समीप रविवार तड़के एनसीएल बीना परियोजना में तैनात ओवरमैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक ड्यूटी की वर्दी में थे और उनकी प्रथम पाली की ड्यूटी सुबह पांच बजे से शुरू होनी थी। सिर पर चोट के निशान और घटनास्थल से कुछ दूरी पर बाइक मिलने के बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब 3:45 बजे स्टेडियम मोड़ के समीप मुख्य हाईवे के किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से डिबुलगंज संयुक्त अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान बीना आवासीय परिसर के बी-264 निवासी 40 वर्षीय रमाशंकर मिश्रा पुत्र रामयश मिश्रा के रूप में हुई। वह एनसीएल बीना परियोजना में ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी पड़ी मिली। वहीं, उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं।सहकर्मियों के मुताबिक रमाशंकर मिश्रा की रविवार को प्रथम पाली में सुबह पांच बजे से ड्यूटी थी। ऐसे में ड्यूटी शुरू होने से करीब एक घंटे पहले उनका ड्यूटी की वर्दी में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिलना घटना को संदिग्ध बना रहा है। मृतक की पत्नी ने भी बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उनके पति तड़के कितने बजे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे।रमाशंकर मिश्रा मूल रूप से बेलवाबड़गयन, रीवा (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटी बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions