होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में नया डायवर्जन रूट लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए 21 सितंबर 2026 से नया डायवर्जन रूट लागू कर दिया गया है। ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए छोटे वाहनों के लिए अलग मार्ग निर्धारित किया गया है, जबकि डायवर्जन रूट पर बस, ट्रक समेत सभी भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा

6:48 AM, Sep 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राबर्ट्सगंज में नया डायवर्जन रूट लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए 21 सितंबर 2026 से नया डायवर्जन रूट लागू कर दिया गया है। ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए छोटे वाहनों के लिए अलग मार्ग निर्धारित किया गया है, जबकि डायवर्जन रूट पर बस, ट्रक समेत सभी भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।पन्नूगंज की ओर से आने वाले छोटे वाहनों के लिए मार्गपन्नूगंज की तरफ से राबर्ट्सगंज आने वाले छोटे वाहन रेलवे क्रॉसिंग से पहले नहर पुलिया से बाएं मुड़ेंगे। इसके बाद रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए रेलवे क्रॉसिंग के पास निकलेंगे और दण्डईत बाबा मंदिर की ओर से शहर में प्रवेश करेंगे।राबर्ट्सगंज से पन्नूगंज जाने वाले वाहनों के लिए व्यवस्थाराबर्ट्सगंज से पन्नूगंज की ओर जाने वाले छोटे वाहन राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग के किनारे से होकर सीधे पन्नूगंज की ओर जाएंगे। इस मार्ग पर फिलहाल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधपुलिस प्रशासन के मुताबिक, निर्धारित डायवर्जन रूट पर बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को पूर्व निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करना होगा।पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करें और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने और आम लोगों को आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions