सावन में कांवरियों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की नई पहल, लोहे के बिजली पोलों पर लगाए जा रहे प्लास्टिक कवच
सावन में कांवरियों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की नई पहल, लोहे के बिजली पोलों पर लगाए जा रहे प्लास्टिक कवच
9:11 PM, Aug 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

*
सोनभद्र। सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवर यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर बिजली विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में कांवरियों के आवागमन वाले मार्गों पर स्थित लोहे के बिजली के पोलों पर प्लास्टिक का सुरक्षा कवच (इंसुलेटिव कवर) लगाया जा रहा है।अवर अभियंता राबर्ट्सगंज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में लोहे के बिजली पोलों पर करंट उतरने की आशंका बनी रहती है। इसको देखते हुए विजयगढ़ दुर्ग से आने वाले कांवरियों के रास्ते में पड़ने वाले लगभग एक हजार पोलों पर या प्लास्टिक कवर लगाया क्योंकि अक्सर बरसात में लोहे के बिजली पोलों पर करंट उतरने की संभावना बनी रहती हैइसी संभावित खतरे को देखते हुए बिजली विभाग ने यह एहतियाती कदम उठाया है, ताकि कांवरियों को किसी भी प्रकार की दुर्घटना का सामना न करना पड़े।विभागीय टीमों द्वारा कांवर मार्गों का निरीक्षण करते हुए सभी चिन्हित लोहे के पोलों पर सुरक्षा कवच लगाए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और निर्बाध रहे।स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
यह भी पढ़ें






